इसमें आरामदायक इंटीरियर और आधुनिक टेक्नोलॉजी शामिल है, जो ड्राइविंग अनुभव को और भी बेहतर बनाती है।कार की कॉम्पैक्ट साइज इसे भीड़-भाड़ वाले शहर में पार्किंग और नेविगेशन के लिए आसान बनाती है।सुरक्षा और फीचर्स की भरपूर उपलब्धता इसे परिवार और युवाओं के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है।

Tata Tiago Engine
Tata Tiago में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर CNG इंजन उपलब्ध हैं।
पेट्रोल इंजन 86 पीएस पावर और 113 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। CNG वेरिएंट 68 पीएस पावर और 95 एनएम टॉर्क देता है। 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं।
Tata Tiago Features
Tata Tiago कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी है।
सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा दिया गया है। फॉग लाइट्स और LED DRL भी शामिल हैं।
Tata Tiago Design & Mileage
Tata Tiago कार का डिज़ाइन आकर्षक और मॉडर्न है, जिसमें स्लिक हेडलैम्प्स और बोल्ड फ्रंट ग्रिल शामिल हैं।
माइलेंज में पेट्रोल वेरिएंट 23-24 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वेरिएंट 31-32 किलोमीटर प्रति किलोमीटर देती है। यह शहर और लंबी ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त है।
Tata Tiago Price & EMI
Tata Tiago की कीमत 5.50 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट 7 लाख रुपये तक जाती है।
ईएमआई विकल्प के तहत इसे लगभग 14-18 हजार रुपये प्रति माह की किस्त पर खरीदा जा सकता है, जिससे यह खरीदने में आसान और किफायती हो जाती है।
Tata Tiago एक सुरक्षित, स्टाइलिश और तकनीकी रूप से उन्नत हैचबैक है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए आदर्श विकल्प साबित होती है।